48 घंटे में 10 छात्रों ने की आत्महत्या

हैदराबाद । आंध्र प्रदेश में पिछले 48 घंटे में 10 स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी। दो अन्य स्टूडेंट्स ने भी आत्महत्या की कोशिश की, हालांकि वे बच गए। आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट ने बुधवार को 11वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किए थे। एग्जाम में कम नंबर आने और पेपर में फेल होने की वजह से इन स्टूडेंट्स ने आत्महत्या की है। आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट के मुताबिक, इस बार परीक्षा में 10 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 11वीं में 61 प्रतिशत और 12वीं में 72 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *