12 साल और 43 दिन, करुण नायर का कमबैक भूल जाएंगे आप, इस बल्लेबाज की इंतजार की कहानी और भी दर्दनाक

लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। एक ओर जहां टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज बराबरी पर खत्म करना चाह रही है। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के फिराक में है।

करुण नायर ने संभाली टीम इंडिया की पारी

पांचवें टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया जब पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी तो उन्होंने 83 के स्कोर पर अपने तीन विकेट खो दिए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे करुण नायर। नायर को फॉर्म को देखते हुए हर किसी को यही लगा कि वह भी इस मुश्किल विकेट पर ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकेंगे, लेकिन करुण नायर दिन के खत्म होने तक टिके रहे और एक छोर से टीम इंडिया की पारी को संभाले रखा। उन्होंने दिन खत्म होने तक 98 गेंदों पर 52 रन बनाए और टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट खोकर 204 रन रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *