सिकलसेल बीमारी से जूझ रही 13 वर्षीय बालिका की मौत

शहडोल जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती 13 वर्षीय बच्ची की सिकलसेल बीमारी से मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद पिता अपने रिश्तेदारों के साथ बेटी के शव को बाइक पर ही रखकर लगभग 70 किलोमीटर की दूरी तय करने निकल पड़ा था। हालांकि जैसे ही मामले की सूचना कलेक्टर और सिविल सर्जन को मिली उन्होंने तत्काल पिता को रोका और शव वाहन का इंतजाम कराया है। जिसके बाद बच्ची के शव को वाहन से उसके गृहग्राम तक पहुंचाया गया। दरअसल जिले के केशवाही के कोटा गांव में रहने वाले लक्ष्मण सिंह की पुत्री माधुरी सिंह सिकलसेल बीमारी से पीड़ित थी। जिसका जिला अस्पताल के आईसीयू में उपचार चल रहा था, उपचार के दौरान ही मासूम की सोमवार रात मौत हो गई, जिसके बाद परिजन एवं पिता मासूम के शव को मोटरसाइकिल में रखकर गांव तक जा रहे थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *