दुकान में आग से अब तक 14 मौतें

बेंगलुरु । बेंगलुरु के अनेकल तालुक के अट्टीबेले में शनिवार 7 अक्टूबर को पटाखा दुकान में आग लगने से मरने वालों की संख्या बढक़र 14 हो गई है। हादसे में घायल 2 लोगों की मौत इलाज के दौरान रविवार सुबह हुई। पुलिस ने शुरुआत में बताया था कि दुकान मालिक समेत चार लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। बताया जा रहा है कि पटाखे दशहरा-दीवाली के लिए स्टोर हो रहे थे। गाड़ी से पेटियां उतारते समय उनमें आग लग गई। पुलिस ने रविवार को दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया। ष्ठत्रक्क ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इसके पीछे जो भी लोग जिम्मेदार होंगे उन्हें सजा दिलाई जाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया रविवार दोपहर को घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अभी मेरे पास पूरी जानकारी नहीं है। हमें ये जांच करने की जरूरत है कि दुकान के पास जरूरी लाइसेंस और सुरक्षा के साधन थे या नहीं। पूरी जांच के बाद दुकान के मालिक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *