बांग्लादेश में ट्रक और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर, 14 की मौत

ढाका । बांग्लादेश के सिलहट जिले में ट्रक और पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हुए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक मजदूर थे। यह हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। पुलिस अधिकारी के अनुसार, सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। मुख्य रूप से जर्जर राजमार्गों, खराब रखरखाव वाले वाहनों, चालकों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन और यातायात विभाग की निगरानी की कमी के कारण बांग्लादेश में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इसलिए यहां मृत्यु दर सबसे अधिक है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में ईद-उल-फितर त्यौहार के दौरान 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक 304 सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 328 लोग मारे गए हैं और 565 अन्य घायल हो गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *