म्यांमार से 151 सैनिक भागकर मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में पहुंचे 

आइजोल । म्यांमार  के कम से कम 151 सैनिक भागकर मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में पहुंचे हैं। असम राइफल्स ने बताया कि म्यांमार  सेना के जवान जिन्हें तातमादाव भी कहा जाता है,  शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास उनके शिविरों पर अराकान सेना के लड़ाकों द्वारा कब्जा किए जाने के बाद अपने हथियारों के साथ भाग कर लॉन्गतलाई जिले के तुईसेंतलांग में असम राइफल्स के पास पहुंचे।
म्यांमार सेना के कुछ जवान गंभीर रूप से घायल थे। अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय सीमा के करीब के इलाकों में म्यांमार  सेना और अराकान सेना के लड़ाकों के बीच भारी गोलीबारी हो रही थी। उन्होंने बताया कि मिजोरम में शुक्रवार को आने वाले म्यांमार  सेना के कुछ जवान गंभीर रूप से घायल थे और उन्हें असम राइफल्स ने प्राथमिक उपचार दिया। ये जवान म्यांमार  सीमा के पास लॉन्गतलाई जिले के पर्व में असम राइफल्स की देख-रेख में हैं।
अधिकारी के अनुसार, भारत के विदेश मंत्रालय और म्यांमार  की सैन्य सरकार के बीच बातचीत जारी है और सैनिकों को जल्द ही उनके देश वापस भेज दिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *