215 सिख तीर्थयात्री जाएंगे पाकिस्तान

नई दिल्ली। गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर पाकिस्तान एक वार्षिक उत्सव का आयोजन करने जा रहा है। 8 से 17 जून, 2023 तक चलने वाले इस उत्सव में भारत के सिख तीर्थयात्री भी भाग लेंगे। इसी को देखते हुए नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने भारत के 215 सिख तीर्थयात्रियों के लिए वीजा जारी किया हैं। इस अवसर पर पाकिस्तानी उच्चायोग के चार्ज डी अफेयर्स सलमान शरीफ ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए कामना की। इस दौरान सिख तीर्थयात्री, गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब सहित कई पवित्र स्थलों का दौरा करेंगे। सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव थे। गुरु अर्जन देव जी गुरु परंपरा का पालन करते हुए कभी भी गलत चीजों के आगे नहीं झुके। मुगलशासक जहांगीर के आगे न झुकते हुए उन्होंने ने शरणागत की रक्षा के लिए स्वयं का बलिदान दे दिया। हमेशा मानव सेवा के पक्षधर रहे गुरु अर्जन देव सच्चे बलिदानी थे। उनसे ही सिख धर्म में बलिदान की परंपरा का आगाज हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *