आधार नंबर से ग्राहकों का सत्यापन कर सकेंगी अमेजन जैसी 22 वित्तीय कंपनियां

नई दिल्‍ली। वित्त मंत्रालय ने अमेजन पे (इंडिया) और हीरो फिनकॉर्प सहित 22 वित्तीय कंपनियों को आधार संख्या से ग्राहकों के प्रमाणीकरण की अनुमति दे दी है। मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, ये कंपनियां आधार नंबर से ग्राहकों की पहचान व लाभार्थी मालिकों के विवरण को सत्यापित कर सकेंगी।
इनमें गोदरेज फाइनेंस, आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस, टाटा मोटर्स फाइनेंस सॉल्यूशन, आईआईएफएल फाइनेंस और महिंद्रा रूरल हाउसिंग फाइनेंस लि. भी शामिल हैं। ये कंपनियां पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत संस्थाओं की रिपोर्टिंग कर रही हैं।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *