एमपी में 23 शहर सबसे गर्म…पारा 40 डिग्री पार:पूर्वी हिस्से के शहरों में गर्मी बढ़ी

भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल के साथ मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से के शहरों में भी गर्मी बढ़ गई है। रविवार को सीधी में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया, जबकि 40 शहर ऐसे रहे, जहां तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। यहां दिन के साथ रातें भी गर्म हो गई हैं।

ऐसा ही मौसम सोमवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में आसमान साफ होने का अनुमान जताया है। इससे पूरे प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ा रहेगा। राजस्थान से जुड़े जिलों में गर्म हवाएं भी चल सकती है। हालांकि, मंगलवार से 10 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट भी है।

इन शहरों में गर्मी के तीखे तेवर प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से यानी, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में अब तक तेज गर्मी का असर रहा है, लेकिन अब पूर्वी हिस्से यानी, सागर, सिंगरौली, रीवा, सीधी जैसे शहरों में भी गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं।रविवार को पूर्वी हिस्से के सीधी शहर में पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं, टीकमगढ़ में 43.4 डिग्री, खजुराहो में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह शिवपुरी में 43 डिग्री, नौगांव-रीवा में 42.5 डिग्री, मंडला में 42.3 डिग्री और सतना में पारा 42 डिग्री रहा।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 40.6 डिग्री, इंदौर में 39.4 डिग्री, ग्वालियर में 41.2 डिग्री, उज्जैन में 39.2 डिग्री और जबलपुर में पारा 40.4 डिग्री दर्ज किया गया।

पारे में बढ़ोतरी का दौर रहेगा मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि अगले कुछ दिन तक पारे में बढ़ोतरी का दौर रहेगा। इस दौरान लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *