मध्य प्रदेश में राज्य वन सेवा के 24 अधिकारियों की आईएफएस संवर्ग में नियुक्ति
भोपाल। राज्य वन सेवा से भारतीय वन सेवा (आईएफएस) में प्रदेश के 24 अधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। केंद्रीय वन जलवायु एवं पर्यावरण मंत्रालय ने चयन वर्ष 2023 और 2024 के लिए अधिसूचना जारी की है।
2023 चयन वर्ष के लिए सुरेश कुमार अहिरवार, माधव सिंह मौर्य, ज्योति मुड़िया, हरीश चंद्र बघेल और संतोष कुमार रणशोर, शीतल प्रसाद शाक्य, बालक राम सिरसाम, भानु प्रकाश बाथम, रामकिशन सोलंकी, रेशम सिंह धुर्वे, मान सिंह मरावी, सुंदरदास सोनवानी और योहान कटारा का चयन कर नियुक्त किया है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 2024 के लिए विद्याभूषण मिश्रा, राजवेंद्र मिश्रा, सुरेश कुमार अहिरवार, अनुभा त्रिवेदी, जया पांडे त्रिपाठी, मुकेश पटेल, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह, लाल सुधाकर सिंह, शिको राही किचोलिया, विजेंद्र खोबरागड़े और भारत सालंकी के नाम शामिल हैं।
दोनों चयन वर्ष में सुरेश कुमार अहिरवार का नाम शामिल है। इनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण चल रहा है। प्रकरण समाप्ति संबंधी राज्य सरकार से रिपोर्ट मिलने के बाद ही इन्हें नियुक्ति दी जाएगी।
