24 साल के भारतवंशी अमेरिका में लडेंगे चुनाव, 3 महीने में जुटाए 2.80 लाख डॉलर, ट्रंप के खास से है मुकाबला

भारतीय मूल के अश्विन रामास्वामी अमेरिका में स्टेट सीनेट का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अश्विन पहले भारतीय है जो स्टेट सीनेट का चुनाव लड़ने वाले हैं। अश्विन को 'Gen-Z'के नाम से भी जाना जाता है। सिर्फ इतना ही, अश्विन रामास्वामी चुनाव लड़ने के लिए अब तक लगभग ढाई करोड़ रुपये की रकम भी जुटा चुके हैं। 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अश्विन अभी तक चुनाव प्रचार लिए 2.80 लाख डॉलर जुटा चुके हैं। उन्होंने ये रकम 1 फरवरी से 30 अप्रैल के बीच जुटाई है। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी शॉन स्टिल को इससे काफी कम फंड मिला है। रामास्वामी के कैंपेन फाइनेंस के मुताबिक, उन्होंने अब तक कुल 2.80 लाख डॉलर से ज्यादा का फंड जुटा लिया है। इनमें से उनके पास 2.08 लाख डॉलर नकद है। करंसी में ये रकम लगभग ढाई करोड़ होती है. स्टेट सीनेट का चुनाव लड़ने के लिए इतना फंड काफी माना जाता है।

अश्विन रामास्वामी डेमोक्रेट से जॉर्जिया के डिस्ट्रिक्ट-48 से स्टेट सीनेट का चुनाव लड़ेंगे। अभी यहां से रिपब्लिकन पार्टी के शॉन स्टिल सांसद हैं। शॉन स्टिल जनवरी 2020 में कैपिटल हिल में हुई हिंसा का आरोप भी है। इस मामले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी आरोपी बनाया गया है. स्टिल को ट्रंप का खास माना जाता है। डिस्ट्रिक्ट-48 में जॉन्स क्रीक, सुवानी, अल्फारेटा, कमिंग, शुगर हिल और बफोर्ड आता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *