3 ट्रेनें हादसे का शिकार, 233 लोगों की मौत, 900 से ज्यादा घायल, रातभर से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

Coromandel Train Accident: ओडिशा के बालेश्वर जिले में दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाहानगा स्टेशन के निकट हावड़ा-शालीमार एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) शुक्रवार शाम को बालेश्वर जिला अंतर्गत बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। इस हादसे में 233 की मौत हो गई है, जबकि 900 लोगों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
बेंगलुरु से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस के साथ कोरोमंडल एक्सप्रेस की टक्कर हुई। खड़गपुर डीआरएम ने इसकी पुष्टि की है। पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस बेपटरी हुई थी, जिससे बेंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में दोनों ट्रेन के 12 कोच बेपटरी हो गए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *