मेरठ में 30 लोगों के साथ प्‍लॉट के नाम पर धोखाधड़ी, ठगे 19 करोड़ रुपए

एक कॉलोनाइजर ने धोखाधड़ी कर 30 लोगों को 19 करोड़ रुपए के प्लॉट बेच दिए। लोग जब प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंचे तो धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ितों ने कॉलोनाइजर से अपनी रकम वापस मांगी तो उसने इनकार कर दिया। गुरुवार को पीड़ित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां फरियाद सुन रहे सीओ ट्रैफिक संतोष कुमार को शिकायत दी। सीओ ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

रोहटा रोड स्थित सूर्या सिटी निवासी रिटायर्ड फौजी संजीव शर्मा, विक्रांत, विनोद ढाका, मोहित कुमार, दीपक ठाकुर व अन्य लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात एक कॉलोनाइजर से हुई। कॉलोनाइजर ने परतापुर थाना क्षेत्र के घाट रोड पर अपनी कालोनी में ब्रिकी के लिए कुछ प्लॉट बताएं। उन लोगों ने सौदा कर कॉलोनाइजर को 19 करोड़ रुपए दे दिए और इकरारनामा करा लिया।

छानबीन के बाद पता धोखाधड़ी का मामला 

इसके बाद वह लोग प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंचे तो वहां असली कॉलोनाइजर मिला। उसने कब्जा देने से इनकार कर दिया। पीड़ितों ने छानबीन की तो पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *