नहाते समय बांध में डूबा 32 वर्षीय युवक

शहडोल | बांध में नहाना 32 वर्षीय युवक को महंगा पड़ गया नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। बांध में पानी अधिक होने की वजह से शव को निकालने के लिए काफी मशक्कत की गई। एसडीआरएफ टीम ने 12 घंटे के ऑपरेशन के बाद शव को बाहर निकाल लिया है।बुद्धसेन पाव, 32 वर्ष, निवासी कंठी टोला, घर से कुछ दूरी पर स्थित कर्रावन बांध में नहाने गया था। नहाते-नहाते वह गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।  आसपास खड़े लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी अधिक होने से उसे नहीं बचा सके। जैतपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बुद्धसेन पाव घर के नजदीक ही बांध में नहाने गया था। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकालने का प्रयास किया। बांध में पानी अधिक था। इस वजह से एसडीआरएफ टीम की मदद ली गई। एसडीआरएफ टीम ने 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला है। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *