पेरासिटामोल समेत 35 दवाएं हुई सस्ती, कौन-कौन हैं लिस्ट में और क्या है नई कीमत?

नई दिल्ली: सरकार ने मरीजों को बड़ी राहत देते हुए कई दवाओं की कीमत कम कर दी है। नैशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने 35 जरूरी दवाओं के दाम घटा दिए हैं। इनमें पेरासिटामोल, एटोरवास्टेनिन और एमोक्सिसिलिन जैसी दवाएं शामिल हैं जो हार्ट, डायबिटीज और सायकायट्रिक के मरीजों के लिए जरूरी हैं। अब ये दवाइयां कम कीमत पर मिलेंगी। इससे खासकर उन मरीजों को काफी राहत मिलेगी जो लोग लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे हैं।

रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने NPPA की ओर से तय की गई कीमतों के आधार पर इस आदेश का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें कुछ खास दवाएं शामिल हैं जैसे Aceclofenac, Paracetamol और Trypsin Chymotrypsin का फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन। साथ ही, Amoxycillin और Potassium Clavulanate, Atorvastatin कॉम्बिनेशन और नई एंटी-डायबिटिक दवाएं जैसे Empagliflozin, Sitagliptin और Metformin को भी शामिल किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *