लखनऊ में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 38 नए मरीज मिले, अस्पतालों में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी

लखनऊ । लखनऊ में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में डेगू के 38 नये मरीज मिले हैं। यहां डेंगू के साथ मलेरिया, चिकनगुनिया के मरीज भी मिल रहे हैं। रोज कम से कम 30-35 मरीज मिल रहे हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
यूपी में बारिश के बाद डेंगू, मलेरिया और वायरल का प्रकोप बढ़ रहा है। लखनऊ में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। हर दिन 30-35 मरीज मिल रहे हैं। शहर से ग्रामीण इलाकों तक डेंगू फैला है। लखनऊ के पॉश इलाकों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा 5 डेंगू पॉजिटिव आलमबाग के चंदरनगर इलाके में मिले। हजरतगंज, अलीगंज, आलमबाग, इंदिरानगर, चिनहट, कैसरबाग, चौक, सरोजिनीनगर, बाजार खाला में भी डेंगू मरीज मिल रहे हैं। कुछ मरीज ऐसे हैं जिन्हे तेज बुखार है।
विभिन्न अस्पतालों में 800 से ज्यादा बुखार के मरीज भर्ती हैं। मरीज ज्यादा होने से अस्पतालों में बेड फुल हो गए हैं। कई मरीजों में प्लेटलेट्स सामान्य से कम है। इन मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाना पड़ रहा है। केजीएमयू के ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में सामान्य दिनों में 80 से 100 यूनिट प्लेटलेट्स की खपत होती थी जो अब 200-250 यूनिट हो गई है। लोहिया संस्थान में भी 50-60 यूनिट की खपत है। सिविल, बलरामपुर अस्पताल के ब्लड बैंकों में भी 10-15 यूनिट प्लेटलेट्स की मांग आ रही है। प्राइवेट अस्पताल इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। लखनऊ में डेंगू से इतने खराब हालात के बाद भी नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। जहां पर सभी 8 जोन में कागजों में रोज फॉगिंग हो रही। फॉगिंग और छिड़काव के दावों पर मरीजों की संख्या भारी पड़ रही है। नगर निगम जहां-जहां मरीज मिल रहे हैं वहां फॉगिंग कराकर खानापूर्ति कर रहा है। ज्यादातर इलाकों में एक बार भी फॉगिंग या छिड़काव नहीं हुआ है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *