बिजली गिरने से यूपी-बिहार में 4 की मौत:21 राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव की चतावनी

उत्तरप्रदेश और बिहार में सोमवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक बच्ची और फतेहपुर में किसान की मौत हुई। वहीं, बिहार के पटना और हाजीपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है।

मौसम विभाग ने आज भी देश के 21 राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। वहीं, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट है। राजस्थान में लगातार दूसरे दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी।

बाड़मेर में रविवार को सबसे ज्यादा तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर, दिल्ली में रविवार को तापमान में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन यहां का टेम्परेचर 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले पांच दिन लू का यलो अलर्ट जारी किया है।

PM की अपील- फोन में सचेत ऐप रखें 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ रेडियो शो में लोगों से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के मोबाइल फोन एप्लिकेशन ‘सचेत’ का इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह उन्हें प्राकृतिक आपदा में फंसने से बचाने में मदद कर सकता है। यह ऐप आपदा की रियल टाइम की जियो-टैग्ड वॉर्निंग और देता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बाढ़, चक्रवात, भूस्खलन, सुनामी, जंगल की आग, हिमस्खलन, तूफान, बिजली जैसी आपदाओं में ‘सचेत ऐप’ आपको हर तरह से सूचित और सुरक्षित रखने की कोशिश करता है। इस ऐप के जरिए मौसम विभाग से जुड़े अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *