इंदौर में आरएसएस के खिलाफ विवादित पर्चे बांटने वाले 5 आरोपित गिरफ्तार

इंदौर ।   राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के खिलाफ शहर में विवादित पर्चे वितरित करने वाले पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रावजी बाजार थाना पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में तौस‍िफ पिता मरहूम, शाहिद अली पिता शौकत अली, शादाब पिता मोहम्‍मद सत्‍तार खान, फरदीन पिता फि‍रोज खान और शाहरुख पिता अब्‍दुल वहीद बेग सभी निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया है। मध्‍य प्रदेश के गृहमंत्री डाक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा ने आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि शहर में विवादित पर्चा बांटने के मामले में पांच लोगों को धारा 155 ए के तहत गिरफ्तार किया गया है। करीब दो दिन पहले शहर में विवादित पर्चे बांटे गए थे। इसमें संघ का उल्‍लेख किया गया था। इसके जरिए विकृति, भ्रांति फैलाने का प्रयास किया गया था। इंदौर की थाना रावजी बाजार पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *