स्लो पॉइजन देकर 5 की हत्या

गडचिरोली  । महाराष्ट्र के गडचिरोली में एक महीने के अंदर एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने घर की बहू और एक महिला रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले एक महीने से सभी को खाने-पीने की चीजों में स्लो पॉइजन दे रही थीं। आरोपी महिलाएं संघमित्रा कुम्भारे (22) और रोजा रमटेके (36) हैं। मृतकों की पहचान रोशन कुम्भारे (बेटा), शंकर कुम्भारे (पिता), विजया (मां), कोमल (बेटी) और वर्षा उराडे (विजया की बहन) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि अकोला की रहने वाली संघमित्रा का रोशन के साथ प्रेम-प्रंसग था। संघमित्रा के घरवाले दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे। साल 2022 में संघमित्रा ने घर से भागकर रोशन से शादी कर ली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *