गुजरात की प्राथमिक स्कूल के 50 हजार बच्चों ने पीएम मोदी को पत्र लिख आभार जताया

अहमदाबाद | गुजरात में प्राकृतिक खेती एवं देशी गायों के संवर्द्धन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा जो नीति अपना गई है उसके लिए प्राथमिक स्कूल के 50000 बच्चों ने प्रधानमंत्री पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया है| आज रासायणिक युग के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है ऐसे में प्राकृतिक खेती और देशी गाय को बचाना जरूरी हो गया है| इसके लिए पीएम मोदी ने प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़ाने और देशी गाय के संवर्द्धन के लिए जो नीति बनाई है उसकी वजह से भविष्य में लोगों को शुद्ध आहार और अनाज उपलब्ध हो इसके ले स्कूली पाठ्यक्रम में प्राकृतिक खेती और देशी गाय के संवर्द्धन का विषय शामिल किया गया है| इसके लिए जूनागढ़ के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया है| जूनागढ़ जिले की 200 से ज्यादा स्कूलों के 50000 से भी ज्यादा विद्यार्थियों ने पीएम मोदी को आज सुबह यह पत्र लिखा है| गुजरात के शिक्षा विभाग के इस आयोजन को जूनागढ़ जिले में व्यापक प्रतिसाद मिला है| प्राकृतिक खेती और देशी गायों के संवर्द्धन के कारण भविष्य के लिए आशा की किरण दिखाई दे रही है| मौजूदा दौर में रासायणिक खेती के कारण लोगों का आहार जहर बनता जा रहा है और इसके कारण तेजी से कैंसर मधुमेह हृदय रोग जैसे रोग तेजी से बढ़ रहे हैं| ऐसा देख भविष्य अंधकारमय दिख रहा था लेकिन पीएम मोदी और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं उसके लिए विद्यार्थियों ने आभार व्यक्त किया है|

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *