राज्यसभा में 59 सांसदों को विदाई, पीएम बोले-सदन एक यूनिवर्सिटी

नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश, आरपीआई नेता रामदास आठवले शामिल हैं। हालांकि पवार और आठवले राज्यसभा के लिए फिर चुन लिए गए हैं।

इस दौरान पीएम मोदी ने संसद को एक ओपन यूनिवर्सिटी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव हमारे राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा बना रहेगा।

खड़गे ने पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा से कहा, ‘मैं सबसे पहले देवगौड़ाजी का उल्लेख करना चाहूंगा। मुझे पता नहीं कि क्या हुआ उनको क्या हुआ मुहूर्त हमारे साथ देखा, लेकिन शादी मोदीजी के साथ की। उन्होंने कहा कि शरद पवार दोबारा इस सदन में आएंगे।

एक शेर भी पढ़ा- विदाई तो है दस्तूर जमाने का पुराना, अपनी छाप कुछ ऐसे छोड़ जाना कि हर कोई गाए तुम्हारा तराना।

खड़गे की स्पीच के बाद पीएम ने कहा,’खड़गेजी ने एक अपेक्षा रखी थी। मैं उस अपेक्षा को पूरा करूंगा। कर्म ऐ सा करो मन में जहां से गुजरे तुम्हारी रजनी उधर से तुमको सलाम आए

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *