New Year 2023 : इन भारतीय खिलाड़ियों ने खास अंदाज में दी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं..

नए साल के मौके पर क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाया। किसी ने दोस्तों के साथ पार्टी की तो किसी ने बच्चों के साथ 2023 का स्वागत किया। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इस बार नए साल के मौके पर कोई मैच नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास भी परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने का मौका था।

महेंद्र सिंह धोनी ने बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ नए साल का स्वागत किया। धोनी फिलहाल अपने परिवार के साथ दुबई में हैं और नए साल का जश्न मना रहे हैं। साक्षी धोनी ने नए साल के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का के साथ नए साल का जश्न मनाया। अनुष्का ने विराट के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी।भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने नए साल का जश्न दोस्तों के साथ मनाया। उन्होंने खुद अपनी फोटो शेयर की, जिसमें वह दोस्तों के साथ पार्टी करते दिख रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *