तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

इंडियन ऑयल (Indian Oil), बीपीसीएल (BPCL) और एचपीसीएल (HPCL) की ओर से मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है और कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। आखिरी बार राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव मई 2022 को हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी।

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

कच्च तेल की कीमत एक बार फिर से 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 75.70 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूज 71.52 डॉलर प्रति बैरल पर है।

प्रतिदिन जारी किए जाते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी करते हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन की कास्ट को शामिल किया जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *