दक्षिणी दिल्ली के अमृता स्कूल में बम ब्लास्ट करने की धमकी

नई ‎दिल्ली । राजधानी दिल्ली में मंगलवार को दक्षिणी दिल्ली के पुष्प विहार में एक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और स्कूल को खाली करा लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्कूल अधिकारियों द्वारा धमकी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते को अमृता स्कूल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि स्कूल को तुरंत खाली करा लिया गया और इमारतों की जांच की गई लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। आगे की जांच की जा रही है। डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने कहा ‎कि बम डिस्पोजल टीम (बीडीटी) के जरिए स्कूल की गहन जांच की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। दिल्ली पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने कहा कि इससे पहले 12 मई को दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड पर बम की धमकी मिली थी, लेकिन पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के बाद यह अफवाह निकली। पु‎लिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) राजेश देव के अनुसार कल डीपीएस मथुरा रोड को बम की धमकी का ईमेल मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड स्कूल पहुंचे। बाद में पता चला कि ई-मेल एक छात्र द्वारा भेजा गया था। 2 बम डिस्पोजल टीमों ने कुत्तों और स्थानीय कर्मचारियों के साथ स्कूल की तलाशी ली लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, यह एक फर्जी कॉल थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *