वट अमावस्या पर गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी

बुलंदशहर। जनपद आगरा से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर नरौरा गंगागाट के लिए आ रहे श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार हो गए। सुबह करीब साढ़े तीन बजे ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्राली पलटी गई। इसमें सवार करीब 35 श्रद्धालुओं में से 25 घायल हो गए। इनमें दो किशोरियों के हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने घायलों को डिबाई स्थित सीएचसी में भर्ती कराया है। जबकि गंभीर हालत के चलते दो किशोरियों को अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर किया गया है। वट अमावस्या के चलते जनपद आगरा के थाना बरहन, गांव गढ़ी ढहर निवासी महेंद्र सिंह ने चार दिन पूर्व ही नया ट्रैक्टर खरीदा है। शुक्रवार को वट अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए महेंद्र सिंह ने गुरुवार की देर रात पड़ोसियों और उनके बच्चों को ट्रैक्टर ट्राली में बैठाया और नरौरा स्थित गंगा स्नान के लिए निकले।

सुबह करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही ट्रैक्टर जरगंवा स्थित लाल झंडी आश्रम पर पहुंचा तो पीछे से आए ट्रक की साइड लगने से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी पलट गई। ट्राली में पुरुष, महिलाएं और बच्चो सहित 35 श्रद्धालुओं में से 25 घायल हो गए।रामघाट थाना पुलिस ने घायलों को दिबाई स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों किशोरियों की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर किया है। रामघाट थाना प्रभारी नरेश धीमान ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है, पत्थर से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घायलों का उपचार चल रहा है और ट्राली के नीचे दबी दो किशोरियों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *