6 जून को भोपाल से हज की पहली उड़ान संभावित

भोपाल। सेंट्रल हज कमेटी ऑफ इंडिया हज यात्रियों को फ्लाइट शेड्यूल किया है। राजधानी भोपाल को फेज-1 की बजाए फेज-2 में रखा गया है। अब हज के लिए राजधानी से पहली उड़ान जो पहले 21 मई थी अब उसकी जगह 6 जून को रवाना होगी। नए दिशा निर्देशों के बाद स्टेट हज कमेटी ने भी इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार पहले भोपाल इंबार्केशन पाइंट से 21 मई को पहली उड़ान भरा जाना प्रस्तावित था, लेकिन हज सूत्रों के मुताबिक अब भोपाल को फेज-2 में रखा गया है। इसलिये अब यहां से पहली उड़ान 6 जून को होगी। यानि राजधानी के हजयात्रियों को कुछ दिन और इंतजार करना होगा। वहीं शहर में मुकददस सफर पर जाने वाले जायरिनो हाजियों के लिए ट्रेनिंग कैंपों के आयोजन का सिलसिला जारी है। इसमें शहर के उलेमा हज के दौरान अदा किये जाने वाले अरकानों और अन्य बातों की जानकारी दे रहे है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *