तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

भारत की तेल कंपनियों ने आज देश भर में अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल के लिए लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं। कल कच्चे तेल की कीमतों में 0.61 प्रतिशत प्रति बैरल की गिरावट आई थी, जिसके बाद प्रति बैरल कच्चे तेल की कीमत 76.49 डॉलर हो गई थी।

हालांकि, देश की तेल कंपनियों ने अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत से प्रभावित हुए बिना, आज एक बार फिर से वाहन चलाने वालों के लिए राहत की खबर दी है। तेल कंपनियों ने आज भी देश के हर छोटे और बड़े शहरों में तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

इस तरह फोन पर प्राप्त करें तेल के दाम

तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे कच्चे तेल के दामों के अनुसार भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती है। इस वक्त बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 76 डॉलर प्रति बैरल पर मिल रहा है।

अगर आप चाहते हैं कि प्रतिदिन आपके फोन पर तेल के लेटेस्ट रेट के मैसेज आपको मिल जाएं तो उसके लिए आपको अपने फोन से 92249 92249 नंबर पर RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर भेजे सकते हैं। हालांकि दिल्ली वासियों अपने फोन पर RSP 102072 लिखकर इस नंबर पर 92249 92249 एसएमएस कर तेल के ताजा रेट्स पता कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *