बरगद के ये आसान उपाय कराएंगे धन वर्षा, नहीं रहेगी कोई कमी

हर कोई अपने जीवन में धनवान बनना चाहता हैं इसके लिए लोग दिनों रात मेहनत भी करते हैं लेकिन फिर भी अगर उन्हें मनमुताबिक फल की प्राप्ति नहीं होती हैं या फिर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो ऐसे में व्यक्ति निराश और परेशान हो जाता हैं।

अगर आप भी धन संकट से जूझ रहे हैं या फिर धनवान बनने की इच्छा हैं तो ऐसे में आप बरगद से जुड़ा उपाय कर सकते हैं शास्त्रों में बरगद के वृक्ष को बेहद पूजनीय माना गया हैं इसमें त्रिदेवों का वास होता हैं ऐसे में वट वृक्ष से उपाय अगर सच्चे मन से किए जाए धन वर्षा होती हैं और जीवन में कोई कमी नहीं रहती हैं तो आज हम आपको वट वृक्ष से जुड़े उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

बरगद के आसान उपाय-
अगर आपकी कोई विशेष इच्छा है जो अभी तक पूरी नहीं हुई हैं तो ऐसे में आप अपनी मनोकामना को मन में कहते हुए बरदग के पेड़ की विधिवत पूजा करें और चारों ओर धागा लपेटें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से हर इच्छा पूरी हो जाती हैं। इसके अलावा अगर आपको बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा हैं या फिर मनचाही नौकरी नहीं मिल रही है तो ऐसे में आप बरगद के पेड़ के नीचे घी का एक दीपक जलाएं। इस उपाय को अगर लगातार किया जाए तो सभी काम बनने लगते हैं साथ ही मनचाही नौकरी की इच्छा भी पूरी हो जाती हैं।

अगर आप लंबे वक्त से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और इससे छुुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप शुक्रवार के दिन वट वृक्ष का एक साबुत पत्ता लेकर उस पर गीली हल्दी से स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद इस पत्ते को अपने घर के पूजन स्थल या धन रखने वाली जगह पर रख दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनने लगते हैं।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *