बुरहानपुर में लक्जरी कार से युवक चोरी कर रहे थे बकरियां, पुलिस ने जप्त की कार

बुरहानपुर ।   कोतवाली थाना क्षेत्र के नियामतपुरा में शनिवार देर शाम लक्जरी कार से बकरियां चोरी करने का मामला सामने आया है। हालांकि चोर बकरियां ले जाने में असफल रहे। स्थानीय लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर बकरी चोर युवक इंदिरा कालोनी के पास वाहन और बकरियां छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल टीम भेजी गई थी।

टायर फट जाने से कार छोड़कर भागे

जांच में पता चला है कि कार का टायर फट जाने के कारण आरोपित कार और बकरियां छोड़कर भागे थे। जिस कार से बकरियां चोरी की जा रही थी वह कार भोपाल पासिंग है। इंदौर में इस तरह के गिरोह अक्सर वारदातें करते हैं।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

वाहन मालिक के माध्यम से कार सवार बदमाशों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने कार और बकरियां जब्त कर ली है। उन्होंने बताया कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। फुटेज देखने से पता चला है कि कार सवार काफी देर से नियामतपुरा में खड़े हुए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *