CM भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन को देंगे 443 करोड़ की सौगात

रायपुर | छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज रविवार को 'भरोसे का सम्मेलन' के तहत दु्र्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सांकरा में 443 करोड़ 14 लाख रुपए  की सौगात देंगे। कुल 88 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन कार्यों में से 68 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण और 374 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत के 71 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। वहीं पर राजीव गांधी न्याय योजना और गोधन की राशि भी बांटेंगे।
 
मुख्यमंत्री जिन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें 19.60 करोड़ की लागत से ग्राम अमलेश्वर (खम्हरिया) में स्थापित 132/33 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र, 14.43 करोड़ रूपए की लागत से 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन से प्रस्तावित 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र खम्हरिया (अमलेश्वर) तक 132 के.व्ही. 19 किलोमीटर डीसीडीएस पारेषण लाईन, 2 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत से 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन में 132 के.व्ही. पाटन अमलेश्वर लाइन के लिए 02 नं. 132 के.व्ही. फीडर बे का निर्माण कार्य, 2 करोड़ 95 लाख रूपए की लागत से पंहदा व्यपवर्तन के शीर्ष कार्य एवं नहर लाइनिंग कार्य, 7 करोड़ 84 लाख रूपए की लागत से मगरगट्टा कापसी सांकरा माईनर का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 9 करोड़ 76 लाख की लागत से निर्मित निपानी एनीकट, 1 करोड़ 2 लाख रूपए की लागत से निर्मित कसही स्टापडेम, 1 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से ग्राम कुर्मीगुण्डरा के पास निर्मित स्टापडेम शामिल है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *