राइस मिल में हाथी का उत्पात, खा गए बोरों में रखा धान

छत्तीसगढ़ के बालोद में हाथियों का उत्पात जारी है। करीब डेढ़ महीने से हाथी लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब शनिवार रात हाथियों ने संजारी बालोद के पूर्व विधायक की राइस मिल पर धावा बोल दिया। सुरक्षा दीवार तोड़कर अंदर घुसे हाथी वहां बोरों में रखा धान खा गए और बाकी तहस-नहस कर दिया। जिले में हाथी अब तक छह लोगों की जान ले चुके हैं। हालांकि वन विभाग सतर्कता का दावा जरूर करता है।जानकारी के अनुसार, हाथी की वर्तमान में लोकेशन बालोद और धमतरी वन मंडल की सीमा बताई जा रही है। हाथियों ने जमकर फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग ने बताया कि हाथी की उपस्थिति को देखते हुए लगातार मुनादी कराई जा रही है और लोगों को अकेले जंगल में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। वहीं हाथी दिखने पर नजदीकी वन विभाग को सूचित करने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *