गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय

दुर्ग : भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशव्यापी मुहिम "चलबो गौठान खोलबो पोल" अभियान चला रही है। इसी मुहिम के तहत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ डुंडेरा और नेवई स्थित गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान गौठान में अव्यवस्था को लेकर पांडेय ने प्रदेश सरकार निशाना साधा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने गौठान की दयनीय हालत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए की ढाई करोड़ की लागत से बने गौठान में गौवंश, बकरी, मुर्गे, मछली सभी के लिए शेड एवं तालाब का निर्माण तो हुआ है लेकिन एक भी जीव गौठान में नहीं हैं।

पशुओं के खाने का चारा नहीं है। वहां कचरे का अंबार लगा हुआ है। तालाब में मछली तो दूर एक बूंद पानी तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ये सारी अव्यवस्था प्रदेश सरकार की पोल खोल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार "भरोसे का सम्मेलन" की जगह धोखे का सम्मेलन कर रही है।

एक साल से नहीं मिला वेतन
प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने निरीक्षण के दौरान गौठान में कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात की। उन्होंने कहा कि ये सभी महिलाएं गौठान में पिछले एक साल से बर्मी खाद का निर्माण कर रही हैं। इसके बाद भी शासन ने उन्हें खाद का एक रुपया भी नहीं दिया है। सरकार ने पिछले पांच छः महीने से गोबर की खरीदी भी बंद कर दी है। इतना ही नहीं उनसे रिक्शा भी वापस ले लिया है। समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्होंने गोबर से दीये बनाये, लेकिन उसका भुगतान भी अभी तक नहीं किया गया है। यहां के बने दीये अमिताभ बच्चन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी घर पहुंचे, लेकिन अभी तक इन्हें दीये 

मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने गौठान के नाम पर किए गए भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यंमत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भरोसे के सम्मेलन की जगह धोखे के सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। भरोसे के सम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिए शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को सिविल ड्रेस में बुलाया जा रहा है। नरवा, गुरूआ और घुरूवा बाड़ी का नारा देकर भ्रष्टाचार किया जा रहा हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *