हेमा मालिनी की ‘हमशक्ल’ ने मचाया हंगामा, धर्मेन्द्र हुए कन्फ्यूज!….

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे एक्टर्स हैं जो अपने काम के साथ-साथ अपने लुक्स और अपनी खूबसूरती के लिए भी जाने जाते हैं. इस लिस्ट में शायद पहले कुछ नामों में बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल'  एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी शामिल हैं. हेमा मालिनी जब अपने करियर के पीक पर थीं, तो कई लोग उनके फैशन को कॉपी करने की कोशिश करते थे और उनके जैसा दिखने की कोशिश करते थे. कुछ समय पहले ही सोशल मेडिड पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनका चेहरा और अदाएं, हूबहू हेमा मालिनी जैसी हैं. नेटिजेन्स इस लड़की को हेमा मालिनी की 'हमशक्ल' बुला रहे हैं और उन्हें देखकर अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है! आइए जानते हैं कि यह लड़की कौन है और इनका कौन सा वीडियो देखकर लोग इन्हें हेमा मालिनी बुला रहे हैं… जैसा कि हमने आपको अभी बताया, सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर नेटिजेन्स चकमा खा गए हैं कि ये कौन हैं! एक झलक में, इस लड़की को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो हेमा मालिनी हैं लेकिन ऐसा है नहीं. हेमा मालिनी की ये 'हमशक्ल' का नाम चारु उप्पल है और इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. 

इस वीडियो को देख धर्मेन्द्र भी हो जाएंगे कन्फ्यूज!

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि चारु उप्पल ने हेमा मालिनी की ही तरह बाल बना रखे हैं, बालों में फूल लगाए हैं और आई मेकअप भी वैसा ही किया है जैसा हेमा मालिनी अपनी फिल्मों में किया करती थीं. उनके माथे की बिंदी और उनकी अदाएं लोगों को बिल्कुल हेमा मालिनी की याद दिला रही हैं. अजीब बात यह है कि चारु उप्पल जिस पुराने गाने पर लिप सिंक कर रही हैं, वो एक्ट्रेस साधना का है लेकिन उनका चेहरा देखकर लोगों को 'ड्रीम गर्ल' की याद आ रही है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *