मणिपुर में 18 दिन बाद एक बार फिर हिंसा

इंफाल। मणिपुर में 18 दिन बाद एक बार फिर हिंसा हुई है। राजधानी इंफाल के न्यू लम्बुलेन इलाके में उपद्रवियों ने कुछ खाली पड़े घरों में आग लगा दी। हिंसा को देखते हुए सरकार ने इलाके में सेना तैनात कर दी है। इसके अलावा प्रशासन ने इन इलाकों में कफ्र्यू लगा दिया है। साथ ही 26 मई तक इंटरनेट पर बैन लगा दिया है।
पुलिस के मुताबिक, एक लोकल मार्केट में जगह को लेकर मैतई और कुकी समुदाय के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। उपद्रवियों ने कुछ घरों में आग लगा दी। इसके बाद स्थिति पर नियंत्रण के लिए पारा मिलिट्री फोर्स और सेना को बुला लिया गया। हिंसा की वजह से अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं।
मणिपुर में 3 मई को चुराचांदपुर जिले के तोरबंग इलाके से हिंसा भड़की थी। इस दिन ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन ने आदिवासी एकजुटता मार्च बुलाया था। चुरचांदपुर में 4 मई को मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह के कार्यक्रम से पहले प्रदर्शनकारियों ने उनके मंच पर तोडफ़ोड़ और आगजनी की। इसके बाद राज्य के 10 से अधिक जिलों में हिंसक झड़प हुई थी।
हिंसक घटनाओं में अब तक 71 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 230 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे और 1700 घरों को जला दिया गया था। हिंसा के बाद से ही यहां इंटरनेट बंद है। समय-समय पर कफ्र्यू में ढील दी जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *