तेज हवाओं के साथ वर्षा के बाद बिलासपुर में सुबह का मौसम हुआ खुशनुमा

पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार रात को बिलासपुर में तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा हुई थी। जिसका असर न्यूनतम तापमान पर पड़ा। तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रविवार सुबह सूर्योदय के साथ ठंडक का एहसास हुआ। मौसम खुशनुमा हो गया। ठंडी हवाएं चली। मौसम विभाग की माने तो दिन में आज मौसम शुष्क बना रहेगा।

हीटवेव समाप्त होने के बाद मौसम में तेजी से बदलाव हुआ। न्यायधानी में गर्मी 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जिसमें अब गिरावट आई है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार शाम रात को हुई वर्षा के बाद परिस्थितियां थोड़ी बदली।

वातावरण में हल्की नमी महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान का कहना है कि वर्षा के बाद भले ही न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है लेकिन अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना कम है। गर्मी व उमस का असर अभी रहेगा। अगले एक-दो दिनों तक शाम को आसमान में बादल वाह बूंदाबांदी भी संभावित है। हीटवेव समाप्त होने के बाद यह भी संभव है कि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा।

हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि गर्मी पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा गर्मी का असर अभी रहेगा। इधर वर्षा के बाद आमजन को थोड़ी राहत जरूर मिली है। मौसम में बदलाव को लेकर मौसम विज्ञानी लगातार नजर रखे हुए है। खासकर खेती को लेकर लगातार अपडेट दी जा रही है।

मौसम विभाग ने इस साल कम वर्षा होने के भी अनुमान जारी किया है। ऐसी स्थिति में किसानों को थोड़ा सावधान होने की भी जरूरत है। इधर गर्मी और मौसम में बदलाव के बाद स्वास्थ्य को लेकर भी दिक्कतें बढ़ गई हैं। मौसमी बीमारियों का प्रकोप धीरे-धीरे अब बढ़ेगा। अस्पताल के ओपीडी में रोजाना मरीजों की भीड़ लग रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *