बीकेटी में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत….

संसू। वाहनों की तेज रफ्तार से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। बीकेटी में देर रात दो बाइकों की आमने- सामने हुई भिड़ंत में दो लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

यह है मामला

बीकेटी थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना देर रात किसान पथ के नगुवामऊ अंडर पास पर हुआ। मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले ज्ञान यादव अस्ती रोड रुद्रनगर स्थित अपने मकान में रहता था। वह मिट्टी खनन के कार्य से जुड़ा था। बुधवार की देर रात वह किसी काम से बुलेट बाइक से किसान पथ होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान नगुवामऊ अंडरपास पर सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक सामने से भिड़ गई। बुलेट बाइक पर सवार चालक हवा में उछलकर सड़क पर गिर गया और मोटरसाइकिल उसके ऊपर आ गिरी। खून से लथपथ ज्ञान यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार ग्राम सुखड़ी निवासी मोहित रावत अपनी पत्नी पुष्पा और पांच वर्ष के बच्चे को लेकर वैवाहिक समारोह से घर लौट रहा था। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पति- पत्नी को ट्रामा सेंटर भेजा। ट्रामा में चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है। दुर्घटना में महिला का बच्चा बाल- बाल बच गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *