भाजपा ने करीब 55 हस्तियों को किया पार्टी में शामिल…..

छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार और पद्मश्री अनुज शर्मा, पदमश्री राधे श्याम बारले और रिटायर्ड IAS राजपाल त्यागी सहित 52 हस्तियों ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 

एक्टर अनुज शर्मा के साथ भाजपा में शामिल होने वालों में फिल्म डायरेक्टर, कोरियोग्राफर, वकील सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। इनके अलावा मौर्य समाज के अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल, विजय कुमार धुर्व, पूर्व पार्षद अमर बसंल, पूर्व एडवोकेट निशांत कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं। अनुज शर्मा के 2008 के चुनाव के दौरान भी भाजपा में शामिल होने की खबरें आईं थी। अनुज भाटापारा के मूल निवासी हैं। अटकलें हैं कि अनुज को भाटापारा विधानसभा से ही बीजेपी अपना उम्मीदवार बना सकती है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *