शोएब ने छात्रा से संदीप बनकर दोस्ती की, फोटो जारी करने की धमकी देने लगा

इंदौर ।  चंदन नगर पुलिस ने एक छात्रा की शिकायत पर शोएब खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित छात्रा को संदीप यादव (हिंदू नाम) बताकर करीब आया था। उसने दोस्ती कर ली। बाद में फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगा। गुरुवार को पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

पुलिस के मुताबिक मूलत: करगला पदम नगर निवासी 18 वर्षीय छात्रा रामानंद नगर (चंदन नगर) में रहती थी।आरोपित शोएब भी छात्रा के साथ ही पढता था। उस वक्त उसने संदीप यादव नाम बताया और छात्रा से दोस्ती कर ली। वह उसके साथ घुमा और फोटो खींच लिए। छात्रा को उसका असली नाम (शोएब) पता चला तो बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि आरोपित ने उसको धमकाया और कहा कि बात नहीं की तो उसके फोटो इंटरनेट मीडिया पर जारी कर दूंगा। गुरुवार को छात्रा ने थाना में शिकायत की और आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *