हथेली की ये रेखाएं देती हैं बीमारियों और दुर्घटनाओं का संकेत

हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती हैं जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में खास महत्व होता हैं हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती हैं हथेली पर कई तरह की रेखाएं होती हैं जिनमें कुछ शुभ तो वही कुछ अशुभ रेखाएं होती हैं।

हस्तरेखा की मानें तो शुभ रेखाएं जीवन में सुख समृद्धि और धन की ओर इशारा करती हैं तो वही अशुभ रेखाएं रोग, दुर्घटनाओं और परेशानियों का संकेत प्रदान करती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कुछ ऐसी ही रेखाओं के बारे में बता रहे हैं जिनके हथेली पर होने से जातक के जीवन में बीमारियों और दुर्घटनाओं का संकेत प्राप्त होता हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इसी रेखा के बारे में बता रहे हैं।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की हथेली में उनकी जीवन रेखा छोटी होती है उनको अपने जीवन में कई तरह की रोग बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं। इसके अलावा जीवन रेखा पर अगर जंजीर या उलझी हुई जीवन रेखाएं होती हैं तो ऐसे जातक कई गंभीर रोगों से ग्रस्ति रहते हैं और इन्हें कई मुसीबतों का भी सामना करना पड़ता हैं वही अगर हथेली में जीवन रेखा जरूरत से अधिक पतली होती हैं तो जातक लंबे वक्त के लिए बीमारियों से ग्रस्ति रहता हैं ऐसे लोगों का इलाज जीवनभर चलता रहता हैं।

हस्तरेखा के अनुसार अगर जीवन रेखा पर कोई नक्षत्र का निशान होता है तो इसे अशुभ माना जाता हैं ऐसे लोग किसी बड़े शल्य चिकित्सा से होकर गुजरते हैं। वही इसके अलावा अगर जीवन रेखा के आरंभ में अधिक रेखाएं बनी होती हैं तो जातक को अपने जीवन में खूब उतार चढ़ाव का भी सामना करना पड़ता हैं।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *