हाई सिक्योरिटी जोन वाले विंध्याचल भवन में फिर चोरी

भोपाल। राजधानी के हाई सिक्योरिटी वाले क्षेत्रो में आने वाले विंध्याचल भवन में बैखौफ बदमाशो ने एक ही महीने में दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अरेरा हिल्स पुलिस के अनुसार विंध्याचल भवन में इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा हैं। जिसके लिये बाहरी मजदूरों का आना-जाना लगा रहता है। इसी दिनो के बीच बदमाश विंध्याचल भवन के विभागों में लगे एसी के तार चुराकर ले गये। विंध्याचल भवन की ओर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की जॉच में सामने आया है कि अज्ञात आरोपी ने एल्युमिनियम के तार को काटा है। चोरी गये वायर की कीमत करीब पचास हजार के करीब बताई गई है। जॉच के बाद मामला दर्ज कर पुलिस आगे की छानबीन कर जारी है। अज्ञात चोर की सुरागशी के लिये पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाल रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *