केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत-श्रीलंका के बीच पहला क्रूज पोत को दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को चेन्नई और श्रीलंका के बीच पहले अंतरराष्ट्रीय क्रूज पोत 'एमवी एम्प्रेस' को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर चेन्नई बंदरगाह पर 17.21 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय क्रूज पर्यटन टर्मिनल का उद्घाटन भी किया गया। 2880 वर्ग मीटर में फैले क्रूज टर्मिनल 3000 यात्रियों की मेजबानी करने में सक्षम होगी।केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि हमारे तटीय क्षेत्र के आसपास समृद्ध विरासत और संस्कृति के साथ भारत में क्रूज पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। चेन्नई और श्रीलंका के बीच पहली क्रूज सेवा शुरू की है, इसने देश में क्रूज पर्यटन क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय क्रूज सेवाओं तक पहुंच और सामर्थ्य एक वास्तविकता बन गई है, लोग शानदार सुविधाओं, मनोरंजन और लुभावने दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *