मुरैना में अंबाह बायपास पर सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

मुरैना ।  सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत अंबाह बायपास रोड पर सोमवार रात करीब 12 बजे अधेड़ को डंपर ने कुचल दिया। जिससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता स्वजनों व ग्रामीणों को सुबह लगा। इसके बाद उन्होंने अंबाह बायपास रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्वजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।

घटनाक्रम के मुताबिक लालोर फाटक के पास रहने वाला 51 वर्षीय वृंदावन जाटव रात करीब 12 बजे दिशा मैदान के लिए जा रहा था। जब वह बायपास रोड के किनारे चल रहा था तभी उंपर ने उसे कुचल दिया। उसकी रात में मौत हो गई। रात में घटना का पता किसी को नहीं चला। सुबह जब ग्रामीण बायपास रोड से जा रहे थे तो उन्हें सड़क पर वृंदावन का शव दिखा। इसके बाद स्वजनाें को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद स्वजन मौके पर पहुंचे और रोने बलिखने लगे। साथ ही उन्होंने व ग्रामीणों ने बायपास रोड पर जाम लगा दिया है। जाम करीब 8 बजे लगाया और अभी तक जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन अभी स्वजन जाम खोलने के लिए तैयार नहीं थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *