एंग्जाइटी आम समस्या बन चुकी है, पर्याप्त मात्रा में नींद लें और अपनाये ये उपाय….

बदलती लाइफस्टाइल की वजह से इन दिनों एंग्जाइटी आम समस्या बन चुकी है। बच्चे, बूढ़े, व्यस्क, आजकल हर कोई इस समस्या से जूझ रहा है। समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह आगे चलकर डिप्रेशन जैसी समस्या को जन्म देती है। अगर एंग्जाइटी की समस्या से बचना चाहते हैं, तो आप अपने लाइफस्टाइल में इन हेल्दी आदतों को जरूर शामिल करें। तो आइए जानते हैं, एंग्जायटी दूर करने के आसान उपाय….

पर्याप्त मात्रा में नींद लें

एंग्जायटी दूर करने के लिए हर रोज 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। अगर आप रात में 7-8 घंटे की नींद लेंगे, तो इससे आप पूरे दिन फ्रेश महसूस करेंगे। कम सोने की वजह से भी आप एंग्जाइटी के शिकार हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में नींद लें।

हेल्दी डाइट लें

जो हम खाते हैं, उसका प्रभाव हमारी सेहत पर पड़ता है। ऐसे में एंग्जाइटी से छुटकारा पाना है, तो आप अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखें। मैग्नीशियम और विटामिन बी जैसे तत्व एंग्जाइटी से राहत दिलाने में मददगार होते हैं। इन पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में सब्जियां, फल, नट्स, बीन्स आदि फूड्स को शामिल कर सकते हैं। 

बातें शेयर करें

अगर आप किसी बात से परेशान हैं, उसे अपने तक न रखें। उसे अपने फैमिली, फ्रेंड्स या किसी रिश्तेदार के साथ शेयर करें। हो सकता है, आपकी समस्या को वो सुलझा पाएं। इसलिए परेशान करने वाली बातें उस व्यक्ति से जरूर शेयर करें, जो आपके क्लोज हैं।

स्क्रीन टाइम कम करें

स्क्रीन टाइम की वजह से आपकी नींद प्रभावित होती है। जिससे आप तनाव या एंग्जाइटी की समस्या से परेशान रहते हैं। आजकल हमारा हर काम स्मार्टफोन, कंप्यूटर और टैबलेट के जरिए संभव होता है। इनका बहुत अधिक इस्तेमाल करने से आप तनाव से परेशान हो सकते हैं।

एल्कोहल का सेवन न करें

शराब का सेवन शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक सेहत के लिए भी नुकसानदायक है। कोई लोगों को लगता है कि धूम्रपान या शराब पीने से तनाव से राहत मिलती है। लेकिन इसे पीने से आप ज्यादा परेशान हो सकते हैं।

एक्सरसाइज करें

एंग्जायटी को दूर करने का सबसे आसान तरीका है, नियमित रूप से एक्सरसाइज करना। यह शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी जरूरी है। यह आपकी दिमाग के नसों को शांत करता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *