पांच हजार उधार की रकम मांगने पर की हत्या…..

अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम पंचायत नर्मदापारा में सुधीर साव(40) की हत्या कर शव को कुएं में फेंक देने के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पांच हजार रुपये उधार की रकम को लेकर उपजे विवाद में गांव के ही संजीव दास उर्फ़ संचू पनिका(26) ने हत्या कर दी थी। साक्ष्य छिपाने के लिए उसने शव को अनुपयोगी कुएं में फेंक दिया था। आरोपित शातिर किस्म का व्यक्ति हैं, पूर्व मे भी थाना गांधीनगर के चोरी के प्रकरण मे चालान हो चुका हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि सरगुजा पुलिस को बीते सात जून 2023 को ग्राम चिखलाडीह नर्मदापारा के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किसी गंभीर विवाद के दौरान आपराधिक घटना होने की आशंका की सूचना प्राप्त हुई थी। सुचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल संजीव दास के मकान का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल में खून के छींटे मिले जिसे छिपाने के प्रयास हेतु मिट्टी से लिपाई करना पाया गया था। घटनास्थल निरीक्षण पर किसी गंभीर आपराधिक घटना होने की अंदेशा पर सघन सर्चिंग चलाया गया जो दूर खेत स्थित एक कुएं से मृतक का शव बरामद किया गया था। उन्होंने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला प्रशिक्षु आइपीएस चिराग जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में दो अलग अलग विशेष टीम का गठन कर फरार आरोपित को गिरफ्तार करने लगातार दबिश दी जा रही थी। विवेचना के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया। मामले के संदेही संजीव दास उर्फ़ संचू पनिका को घटना दिवस की रात के समय खेत के तरफ से आते देखना बताया गया था। संदेही घटना दिनांक से अपने घर से फरार था। आरोपित के घर मे खून के छींटे एवं धब्बे भी प्राप्त हुए थे, जो विशेष पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपित की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपित द्वारा बताया गया कि मृतक से आरोपित का पुराना पहचान था।

मृतक सुधीर साव का घर आना जाना भी हुआ करता था।आरोपित ने मृतक से कुछ दिनों पूर्व उधार में पांच हजार रुपये लिया था। पैसे को मांगने के लिए मृतक उसके घर आ जाता था। घटना दिनांक को मृतक सुधीर साव, आरोपित संजीव दास से अपने उधार मे दिए हुए रुपये मांगने आरोपित के घर गया हुआ था। उसी दौरान रुपये आज देने की जिद पर विवाद होने पर आरोपित द्वारा मृतक को डंडे एवं टांगी से सर एवं अन्य जगहों पर मारकर हत्या कारित करना स्वीकार किया। हत्या पश्चात शव को कंधे मे ढोकर दूर खेत स्थित कुएं के पास ले जाकर रस्सी एवं पत्थर से बांधकर कुएं मे फेकना स्वीकार किया गया।कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर उप निरीक्षक अनीता आयाम, उप निरीक्षक विजय दुबे,महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव, ओरधान आरक्षक मनोज मालवीय, महिला आरक्षक भोली राजवाड़े, त्रिलोचनी राजवाड़े, आरक्षक अमृत सिंह, अरविन्द उपाध्याय, प्रविन्द्र सिंह, ऋषभ सिंह, अनिल सिंह, अजय तिवारी, मान सिंह, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *