महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ऐंठे रुपये और जेवर……

लखनऊ। एक महिला ने चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए चिनहट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपितों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर रुपये और जेवर भी ऐंठ लिए। इसके बाद वीडियो पति और परिवार को भेज दिया।

इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला ने बताया कि वह बीते सात जून को दवा लेकर लौट रही थी। इस बीच संतोष, जावेद, सूरज और नीरज ने उसे पकड़कर खींच लिया और एक कमरे में ले गए। जहां, चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। नीरज ने मोबाइल में उसका वीडियो बना लिया।

फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जेवर और रुपये ऐंठे। इसके बाद नीरज ने अश्लील वीडियो पति और घरवालों को भी भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *