खेत से लौट रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला , जंगल में मिला शव..

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में आदमखोर तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। अब रविवार शाम को तेंदुए ने एक युवक को मार डाला। युवक खेत से लौट रहा था। इसी दौरान घर के पास ही तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और घसीटकर जंगल में ले गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवक का शव मिला।

पिछले 36 दिनों में तेंदुए के हमले से यह तीसरी मौत है। घटना जनकपुर वन परिक्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुंवारी निवासी रणदमन बैगा (26) रविवार शाम करीब 5 बजे घर के पीछे बाड़ी में अरहर की फसल देखने गया था। करीब आधे घंटे बाद वह लौट रहा था। इस दौरान बाड़ी में छिपे तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक के गले में तेंदुए ने दांत गड़ा दिए और घसीटकर पास के जंगल में ले गया।

इस बीच लोग पहुंच गए और शोर सुनकर तेंदुआ भाग निकला। ग्रामीणों को युवक का शव जंगल में मिला।ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ आमदखोर हो चुका है। उसे पकड़ने के लिए कांकेर से वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की 4 सदस्यीय टीम पहुंची हुई है। टीम पांच दिन से पंजों के निशान से तेंदुए की पहचान करने की जुटी है। तेंदुए को पकडऩे के लिए जनकपुर और कुंवारपुर में आधा दर्जन पिंजड़े लगाए हैं।

तेंदुआ वनविभाग के लिए चुनौती बन गया है। पिंजरे में मुर्गियां और बकरे बांधे जा रहे हैं, लेकिन तेंदुआ नहीं फंस रहा है।वनांचल कुंवारपुर व जनकपुर वनपरिक्षेत्र में पिछले 36 दिनों में तेंदुए के हमले में तीसरी मौत है। इससे पहले तेंदुए ने दो महिलाओं को शिकार बनाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *