Crime: लूटपाट कर रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पीटा..

कोरबा | कोरबा जिले के पाली थाना इलाके के तेलसरा गांव में बीती रात बाइक सवार तीन युवकों ने राहगीरों के साथ लूटपाट कर रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाश मध्यप्रदेश के शहडोल के रहने वाले हैं। तीनों वहां से बाइक पर सवार होकर आए थे।यहां आरोपी राहगीरों के साथ लूटपाट कर रहे थे। ग्रामीणों ने आरोपियों की जमकर पिटाई की। उसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इनकी तलाशी लिए जाने पर आरोपियों के पास से सोने चांदी के जेवर और हथियार बरामद हुए। ग्रामीणों की पिटाई से घायल तीनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पाली थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के बयान दर्ज किए हैं। आगे की कार्रवाई चल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि कुछ बड़ी चोरियों और लूट की घटनाओं का पर्दाफाश हो सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *