‘आदिपुरुष’ एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई, जरा हटके जरा बचके 100 करोड़ के करीब पहुंची….  

आदिपुरुष को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है। प्रभास और कृति सेनन स्टारर ये माइथोलॉजिकल फिल्म इस शुक्रवार यानी की 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त चल रही है।फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही अच्छी कमाई की है। इसके अलावा विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर 'जरा हटके जरा बचके' दुनियाभर में 100 करोड़ के करीब पहुंच रही है। मनोरंजन जगत में सुबह से क्या-क्या हलचल रही है, यहां पर पढ़ें टॉप ट्रेंडिंग न्यूज।

एडवांस बुकिंग में 'आदिपुरुष' ने की इतनी कमाई

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, एडवांस बुकिंग में ही माइथोलॉजिकल फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है। पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 3.50 लाख टिकट बेच चुकी है।

जरा हटके जरा बचके ने अब तक की इतनी कमाई

विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर 'जरा हटके जरा बचके' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म सफलता के झंडे गाड़ ही रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म 100 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *