मोदी के सम्मान में डिनर होस्ट करेगी बाइडेन फैमिली

वॉशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की ऑफिशियल विजिट पर रहेंगे। इस दौरान यूएस प्रेसिडेंट उनके लिए स्टेट डिनर के अलावा इंटीमेट डिनर (या फैमिली डिनर) भी होस्ट करेंगे। मोदी की अमेरिका विजिट के शेड्यूल में पहले इंटीमेट डिनर की बात शामिल नहीं थी। अब यह साफ हो गया है कि 22 जून को स्टेट डिनर से पहले प्रेसिडेंट बाइडेन भारत के प्रधानमंत्री को फैमिली डिनर पर भी बुलाएंगे। इसमें बाइडेन की पत्नी जिल भी मौजूद रहेंगी। प्रेसिडेंट बाइडेन और फस्र्ट लेडी जिल ने प्रधानमंत्री मोदी को 21 जून को इंटीमेट डिनर के लिए इनवाइट किया है। माना जा रहा है कि मोदी यह न्योता कबूल कर लेंगे।
खास बात यह है कि इस इंटीमेट डिनर का वेन्यू नहीं बताया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति और उनका परिवार व्हाइट हाउस में रहता है। लिहाजा, माना जा रहा है कि यह इंटीमेट डिनर उनकी पसंद की किसी जगह पर होस्ट किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *