दुष्कृत्य कर की थी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, तालाब किनारे मिला कंकाल

 ग्वालियर ।  बिजौली के पारसेन गांव में रहने वाले 8 वर्षीय मासूम की हत्या का राज खुल गया है। आरोपित ने दुष्कृत्य करने की बात कुबूल की है। आरोपित को लेकर पुलिस शुक्रवार सुबह वहां पहुंची, जहां उसने लाश को गड्ढे में फेंका था। यहां तालाब किनारे मिट्टी के अंदर से कंकाल मिल गया है। बताया जा रहा है, बालक के शव का कुछ हिस्सा जानवर नोंचकर खा गए। लोअर से उसकी पहचान हुई है। पुलिस ने कंकाल बरामद कर लिया है। अब पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। कंकाल पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव फैला हुआ है। पुलिस आरोपित से अभी और पूछताछ में लगी है।

बिजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पारसेन गांव में रहने वाला 8 वर्षीय बालक ध्रुव माहौर पुत्र किशोर माहौर 31 मई को दोपहर 3 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पुलिस उसे तलाश रही थी, लेकिन उसकी हत्या की जा चुकी थी। हत्या करने वाला उसका रिश्तेदार जितेंद्र माहौर परिवार के साथ ही घूम रहा था। पुलिस ने उसे संदेह के आधार पर हिरासत में लिया तो उसने हत्या का राज खोल डाला। उसने कहा कि वह बालक को अपने साथ ले गया था। उसने बालक के साथ दुष्कृत्य किया। इसके बाद उसे तालाब में डुबोकर मार डाला। उसकी लाश भी तालाब किनारे गड्ढे में फेंक दी। यहां निर्माण कार्य कर रहा था। मिट्टी हाथ से डाली, जिससे शव पूरी तरह अंदर नहीं छिपा था। जैसे ही बारिश हुई तो शव बाहर निकल आया। इसके बाद जानवर मांस खा गए। पुलिस जब शुक्रवार को सुबह जब घटना आरोरी गांव में पहुंचे तो यहां कंकाल मिल गया। लोअर से स्वजनों ने पहचान की। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। पुलिस शाम 4 बजे इसका खुलासा करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *